फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers said in public court, some trees may fall in school and Anganwadi center

जनता दरबार में ग्रामीण बोले, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में गिर सकते हैं कुछ पेड़

Tue, 12 Jul 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers said in public court, some trees may fall in school and Anganwadi center
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-17 स्थित निवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निवारण भी किया। जनता दरबार में 65 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी थीं। उन्होंने सभी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके निवारण के लिए दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव सुखदर्शनपुर निवासी प्रवीण सैनी ने जनता दरबार में उन्हें अवगत कराया कि गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी में कुछ पेड़ गिरने की स्थिति में हैं। उनके गिरने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला एप्पल मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट फीस और ई-नाम के माध्यम से किसानों को पैसा देने की समस्या रखी। उनकी समस्या का निदान करने का जल्द उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीजेपी नाडा साहिब मंडल की सह संयोजक रंजना शर्मा, मंडलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल की अगुवाई में हरियाणा विधानसभा से मिले। उन्होंने सेक्टर-31 के सामुदायिक केंद्र का नामकरण भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने और इसके अलावा सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की प्रार्थना की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला गांव के पूर्व सरपंच बलजिंद्र गोयल और बरवाला के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा ने बरवाला में उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अन्य स्टाफ रखवाने की मांग रखी। पूर्व सरपंच ने कहा कि मानसून के इस मौसम में अनेक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इस कारण ग्रामीणों की सेहत का ध्यान रखकर उप स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाए। इस पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ और डॉक्टर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

ज्ञान सिंह माजरी के नेतृत्व में गांव माजरी के निवासियों द्वारा हरिजन धर्मशाला के हाल के ऊपर दो कमरे बनवाने की मांग पर उन्होंने कहा कि उनकी इस मांग को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, जिला सचिव व मंडल प्रभारी महिला मोर्चा अनु ठाकुर, डीपी सिंगल, पार्षद नरेंद्र लुबाना, रितु सिंगला, चमनलाल कौशिक, ओमप्रकाश भोला, ओमपाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed