फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance reached Samadhi's house with MLA, questioned him for two hours

Panchkula News: विधायक को लेकर समधी के घर पहुंची विजिलेंस, दो घंटे पूछताछ

Mon, 26 May 2025 09:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance reached Samadhi's house with MLA, questioned him for two hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। विजिलेंस की टीम आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर उनके समधी राजू मदान के घर पहुंची। जहां दो घंटे तक पूछताछ की गई और टीम लौट गई। विजिलेंस के सूत्रों की माने तो विधायक के समधी राजू मदान छापेमारी के बाद से घर पर नहीं मिले। निगम से जुड़े कुछ दस्तावेज मिलने के बाद राजू मदान और मखीजा को विजिलेंस टीम तलाश रही है।
विधायक की कहां-कहां पर प्रॉपर्टी है, कितना पैसा किसने इधर-उधर किया है उसकी जानकारी भी हो सकती है। विधायक ने लोगों को फर्जी नोटिस और एनओसी थमाकर नगर निगम की साख और सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया है। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा घरों पर लगाए जा रहे फर्जी नोटिसों की कापी विधायक के घर से बरामद हुई है। विजिलेंस मान रही है कि ये नोटिस रमन अरोड़ा की शह पर चिपकाए जा रहे थे। खुलासा हुआ है कि घरों पर बिना नगर निगम के डायरी नंबर के ये नोटिस लगाए जा रहे थे। नोटिस की कापी सामने आने के बाद अब मामले ने और तूल पकड़ लिया है, क्योंकि जिन-जिन लोगों के घरों या दुकानों पर ये नोटिस लगाए गए, अब वह भी शिकायतें करने आगे आ सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की देर रात विजिलेंस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर से एक टीम जालंधर के विजिलेंस ऑफिस भेजी गई थी। वहां पर जब इलाज से फर्क नहीं लगा तो उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रात के वक्त सिविल अस्पताल में लाया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक को पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। जांच में विधायक के पेट में पथरी का पता चला है, इलाज के बाद विजिलेंस वापस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed