फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women architects of Haryana Mandi Board arrested taking bribe in panchkula

Panchkula: हरियाणा मंडी बोर्ड की महिला आर्किटेक्ट रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Thu, 04 Aug 2022 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 02:33 AM IST
सार

महिला आर्किटेक्ट और दूसरी पार्टी के बीच की हुई बात और मिलने की प्लानिंग के बारे में विजिलेंस की टीम को पूरी जानकारी थी। विजिलेंस की टीम ने महिला आर्किटेक्ट को करीब डेढ़ लाख रुपये रिश्वत देने जा रहे हिसार के हांसी के रहने वाले संजय, दीपक और अनिल पर नजर रखी हुई थी।

विज्ञापन
Women architects of Haryana Mandi Board arrested taking bribe in panchkula
Bribe

विस्तार

स्टेट और हिसार विजिलेंस टीम ने पंचकूला सेक्टर-6 हरियाणा मंडी बोर्ड की एक महिला आर्किटेक्ट को बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रिश्वत लेने के मामले में हिरासत में लिया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि महिला आर्किटेक्ट ने हिसार मंडी बोर्ड में शेड डालने के नाम पर ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी है। विजिलेंस के मुताबिक इस मामले में महिला आर्किटेक्ट पहले भी दो लाख रुपये रिश्वत ले चुकी थी। अब उसके पास शेड की अप्रूवल की फाइल आई थी और इसके लिए रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर आर्किटेक्ट और तीन व्यक्ति के फोन को विजिलेंस ने करीब दो दिन तक सर्विलांस पर लगाया। इस दौरान महिला आर्किटेक्ट और दूसरी पार्टी के बीच की हुई बात और मिलने की प्लानिंग के बारे में विजिलेंस की टीम को पूरी जानकारी थी। विजिलेंस की टीम ने महिला आर्किटेक्ट को करीब डेढ़ लाख रुपये रिश्वत देने जा रहे हिसार के हांसी के रहने वाले संजय, दीपक और अनिल पर नजर रखी हुई थी। बुधवार की शाम महिला आर्किटेक्ट ने उनको फोन करके कुछ देर से आने की बात कही। 
विज्ञापन


करीब पांच बजे हांसी से आए तीनों में से दो व्यक्ति महिला आर्किटेक्ट को रिश्वत देने के लिए उसके केबिन में घुसे। तभी विजिलेंस की टीम भी केबिन में घुस गई। हालांकि उस समय तक महिला ने पैसा अपने हाथ में नहीं लिया था फिर भी फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर स्टेट विजिलेंस की टीम ने पैसा देने पहुंचे दोनों व्यक्तियों और महिला आर्किटेक्ट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला आर्किटेक्ट के केबिन से कुछ कागजात भी अपने कब्जे में लिए। उससे अभी पूछताछ जारी है। डीएसपी विजिलेंस अजीत सिंह ने बताया कि हांसी में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से शेड डालना था और उसकी फाइल महिला आर्किटेक्ट के पास अप्रूवल के लिए आई थी। इस फाइल को अप्रूव करने के बदले डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed