{"_id":"66d3ab00a86b42d20a035d84","slug":"vicious-thugs-targeted-three-including-a-businessman-defrauded-rs-550-lakh-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-10353-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शातिर ठगों ने व्यापारी समेत तीन को बनाया निशाना, ठगे 5.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शातिर ठगों ने व्यापारी समेत तीन को बनाया निशाना, ठगे 5.50 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन मामलों में करीब 5.50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है। दो मामलों में ठगों ने 5.48 लाख रुपये की चपत लगाई है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों ने ट्रेडिंग में निवेश करने, फर्जी रिश्तेदार बनकर और ठेके पर वर्कशॉप लेकर पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी की। पहले मामले में अमरावती एनक्लेव निवासी पुष्कर ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में वह फेसबुक चला रहा था। उसी दौरान उसने ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा और उसके लिंक पर क्लिक कर दिया।
लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी शेयर की जा रही थी। इसमें हजारों निवेश कर लाखों कमाने की जानकारी दी जा रही थी। इसके साथ ही लाखों निवेश कर करोड़ों कमाने का लालच भी दिया जा रहा था। इसी लालच में आकर उन्होंने एक एप डाउनलोड कर बैंक खाता सहित पर्सनल डिटेल भर दिया। उसके बाद साइबर ठगों के कहे मुताबिक 2 फरवरी से लेकर 21 फरवरी 2024 तक कुल 4, 68,168 रुपये निवेश कर दिया। निवेश के बाद शिकायतकर्ता को एप पर करीब 4.50 लाख रुपये का प्राॅफिट नजर आने लगा। यह कुल मिलाकर नौ लाख रुपये से ज्यादा हो गया था। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से पूरी राशि निकालने की बात कही तो कुल राशि का 10 प्रतिशत बतौर टैक्स जमा करवाने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की पूरी जानकारी अपने जानकारों से शेयर की। इसके बाद साइबर ठगी का पता लगा।
विज्ञापन
वर्कशॉप ठेके पर लेकर किया फर्जीवाड़ा
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में वर्कशॉप मालिक ने बिहार के दो लड़कों को वर्कशॉप चलाने को दिया ताकि हर माह उसको एक लाख रुपये दे सकें। दो माह तक तक दोनों ने वर्कशॉप के मालिक को 1-1 लाख रुपये की पेमेंट दी और उसके बाद पैसा देने से मना कर दिया। वर्कशॉप मालिक की शिकायत पर पुलिस सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में वी-ऑटोज के नाम से वर्कशॉप है। 2021 में शिकायतकर्ता के छोटे भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने उसे ठेके पर देने का फैसला लिया।
फरवरी 2023 में बिहार के तीन युवकों गौरव सिंह, रजनीश कुमार और ज्योति कुमार को एक लाख रुपये महीने ठेका पर वर्कशॉप दे दिया। इसके बाद तीनों ने फरवरी और मार्च 2023 को एक-एक लाख रुपये की पेमेंट की। इसके बाद वर्कशॉप से शिकायतकर्ता का साइन किया चेक भी गायब हुआ तो पता लगा कि आरोपियों ने उसमें 31 लाख रुपये की राशि भरकर बैंक से निकासी की तैयारी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बैंक में फोन कर इस निकासी को रुकवा दिया। उसके बाद उन्होंने चेक किया तो पता चला कि आरोपियों ने वर्कशॉप पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी वेबसाइट बना रहे थे। वर्कशॉप के डोमेन और पासवर्ड पर भी कब्जा कर लिया था। इसके अलावा हजारों रुपये के हरेक महीने स्पेयर पार्ट्स भी धोखे से आरोपी बेच रहे थे।
महिला टीचर से 80 हजार रुपये ठगे
पंचकूला। इलाज के नाम पर सूरजपुर सरकारी स्कूल की एक महिला टीचर से 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर सरकारी स्कूल की महिला टीचर कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को उसके बुआ के लड़के श्रवण कुमार के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फ्रेंड रिक्वेस्ट को उन्होंने स्वीकार कर लिया। उसके बाद दोनों में बातें होने लगी। फर्जी श्रवण ने महिला टीचर से कहा कि उसके घर में सब बीमार हैं।
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। आरोपी ने महिला टीचर से आर्थिक मदद की गुहार लगाकर 20 हजार रुपये देने को कहा तो महिला ने गूगल-पे कर दिया। उसके बाद 30 हजार और फिर 30 हजार रुपये और मांगे तो महिला टीचर ने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। आरोपी ने महिला से उसका मोबाइल नंबर और बैंक खाता की डिटेल देने को कहा ताकि वह कुछ दिन बाद पेमेंट कर सके। कुछ दिन बाद आरोपी ने महिला टीचर को एक स्लिप भेजी जिसमें 80 हजार उसके बैंक खाते में जमा करने की डिटेल थी। महिला ने जब अपना बैंक खाता चेक किया तो उसके बैंक खाते मेंं कोई पैसा नहीं था। इसके बाद उसने आरोपी को उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।