फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Verification of history-sheeters out on bail to be conducted; the noose to tighten around criminals.

Panchkula News: जमानत पर बाहर आए हिस्ट्रीशीटरों का होगा सत्यापन, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 16 Jul 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Verification of history-sheeters out on bail to be conducted; the noose to tighten around criminals.
डीसीपी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, नशा तस्करी, जुआ और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में क्राइम यूनिटों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जुआ, नशा तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई।
डीसीपी ने निर्देश दिए कि जमानत पर बाहर चल रहे हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों और संभावित अपराधियों का दोबारा सत्यापन किया जाए तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक में जुआ, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े संवेदनशील ठिकानों की पहचान कर विशेष टीमें गठित करने का निर्णय लिया गया। ये टीमें संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े पुराने तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। डीसीपी ने फरार सप्लायरों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा अनसुलझे जघन्य मामलों की दोबारा जांच कर उनका शीघ्र खुलासा करने पर भी जोर दिया गया। डीसीपी ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed