{"_id":"60de27658ebc3ef84d007541","slug":"vendors-who-will-not-sit-in-place-their-site-should-be-canceled-councilors-corporation-and-hsvp-who-appeared-united-to-remove-illegal-occupants-asked-to-remove-the-occupation-pkl-office-news-pkl418658466","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जो वेंडर्स जगह पर नहीं बैठेंगे, उनकी साइट रद्द की जाए’ अवैध कब्जों को हटाने के लिए एकजुट नजर आए पार्षद, निगम और एचएसवीपी को कब्जे हटाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जो वेंडर्स जगह पर नहीं बैठेंगे, उनकी साइट रद्द की जाए’ अवैध कब्जों को हटाने के लिए एकजुट नजर आए पार्षद, निगम और एचएसवीपी को कब्जे हटाने को कहा
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की बैठक में सभी पार्षद एकजुट हैं। निगम की बैठक में पार्षदों ने निगम और एचएसवीपी की टीम बनाकर कब्जे हटाने को कहा है। पार्षदों ने कहा कि शहर में जिन स्थानों पर वेंडर्स को जगह अलॉट की गई है, उन्हें वहां पर बैठाया जाए। यदि वह नहीं बैठते हैं तो उनकी साइट रद्द करके नए वेंडर्स को अलॉट कर दिया जाए।
जजपा पार्षद सुशील गर्ग ने कहा कि सेक्टर-20 में सबसे ज्यादा रेहड़ी फड़ियां लगी हुई हैं। इन्हें हटाने के लिए काम किया जाए। भाजपा पार्षद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सेक्टर-19 में कई ऐसे वेंडर्स को जगह अलॉट की गई है, जिनके परिवार ने आज तक रेहड़ी फड़ी नहीं लगाई। इसलिए इनकी साइट रद्द कर दी जाए। कांग्रेस पार्षद संदीप सोही ने कहा कि सेक्टर-26 में अवैध तौर पर किसान मंडी लग रही है। इसे हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जजपा पार्षद राजेश कुमार ने कहा कि गांव अभयपुर में अवैध तौर पर रेहड़ी वाले घुस जाते हैं, जिससे रास्ते जाम हो जाते हैं। वार्ड नंबर-5 के भाजपा पार्षद जय कौशिक ने कहा कि सेक्टर-15 में स्ट्रीट जोन बन चुका है। लोग भी आने-जाने शुरू हो गए हैं, यदि पूरे शहर में ऐसी मार्केट बन जाए, तो काफी आकर्षक लगेगी।
बैठक में वेंडर्स के लिए नई वेंडिंग जोन समिति बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें दो पार्षद व दो प्रबुद्ध व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। मेयर कुलभूषण ने कहा कि जिन वेंडर्स ने अभी तक वेंडिंग जोन में अलाट की गई साइट पर कब्जा नहीं लिया है, उन्हें नोटिस जारी किए हैं। अगर 15 दिन में उनकी तरफ से साइट पर कब्जा नहीं लिया जाता तो निगम द्वारा उस साइट को किसी अन्य वेंडर को अलाट कर दिया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सेक्टर-19 में जो वेंडर्स नहीं बैठ रहे, उनकी जगह रद्द कर दी जाएगी।