फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vending zones to be set up in two sectors; registration to be online; action to be taken against vendors using tin sheds.

Panchkula News: दो सेक्टरों में बनेंगे वेंडिंग जोन, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन, टिन शेड वाले वेंडर्स पर होगी कार्रवाई

Wed, 30 Sep 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Vending zones to be set up in two sectors; registration to be online; action to be taken against vendors using tin sheds.
पंचकूला। शहर में अवैध वेंडिंग और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम अब वेंडिंग व्यवस्था को ऑनलाइन करने जा रहा है। पुराने सर्वे के आधार पर वेंडरों को जगह देने के बजाय अब ऑनलाइन पोर्टल पर नया पंजीकरण और सत्यापन होगा। साथ ही सेक्टर-12ए और सेक्टर-8 में नए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। यहां निगम की सूची में पहले से दर्ज और जरूरतमंद वेंडरों को सत्यापन के बाद जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में करीब पांच साल से नया सर्वे नहीं हुआ है। इस वजह से पुराने रिकार्ड और मौजूदा स्थिति में अंतर बढ़ गया है। कई वेंडर तय जगह के बजाय दूसरी जगहों पर बैठे हैं। वहीं कुछ ने आवंटित जगह पर टिन शेड लगाकर उसे पक्की दुकान का रूप दे दिया है। निगम ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर बाजारों में दुकानदारों की ओर से फुटपाथ और कॉरिडोर पर किए गए अतिक्रमण के कारण भी लोगों को परेशानी होती है। निगम का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था से शहर में कितने पंजीकृत वेंडर सक्रिय हैं और कितने बिना अनुमति काम कर रहे हैं, इसका सही रिकार्ड तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सेक्टरों में बनेंगे वेंडिंग जोन
मेयर श्याम लाल बंसल ने बताया कि सेक्टर-12ए और सेक्टर-8 में वेंडिंग जोन बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही है। दोनों सेक्टरों में जगह तलाशकर जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जरूरत के अनुसार आगे अन्य स्थानों पर भी वेंडिंग जोन बनाए जा सकेंगे। सत्यापन के बाद सूची में दर्ज वेंडरों को इन जोन में जगह दी जाएगी।

ऑनलाइन होगा नया पंजीकरण
पहले चरण में घूम-घूमकर सामान बेचने वाले रेहड़ी और साइकिल वाले वेंडरों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। सत्यापन के बाद उन्हें पहचान पत्र जारी होंगे। इसके बाद स्थिर वेंडरों को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि पुराना सर्वे काफी पहले हुआ था। अब ऑनलाइन पंजीकरण से वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। इससे डुप्लीकेट पंजीकरण, फर्जी नाम और वेंडिंग साइट आगे किराये पर देने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी। निगम के अनुसार कई आवंटित साइटें खाली पड़ी हैं और वेंडर अनधिकृत जगहों पर बैठे हैं। कुछ वेंडरों ने टिन शेड लगाकर अपनी जगह को दुकान में बदल लिया है। ऐसे मामलों का सर्वे कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed