{"_id":"6abc2ba6247d3189b409c1d9","slug":"three-new-dengue-cases-in-panchkula-tally-reaches-54-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141992-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के तीन नए मरीज, संख्या 54 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के तीन नए मरीज, संख्या 54 पहुंची
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इनमें एक केस पीएचसी पिंजौर, एक पीएचसी कोट और एक सीएचसी रायपुररानी से सामने आया है। इसके साथ ही इस साल जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है। पिछले साल इसी अवधि तक 49 मरीज मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। मंगलवार को भी डेंगू से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। मलेरिया की स्थिति में मंगलवार को कोई नया केस नहीं मिला। इस साल अब तक मलेरिया के 10 मरीज मिले हैं, जो पिछले साल इसी अवधि के आंकड़े के बराबर है।
डेंगू के कुल 54 मामलों में अर्बन पंचकूला में 21, सूरजपुर में 12, पिंजौर में 10, कालका में पांच, रायपुररानी में दो, पीएचसी कोट में दो, मोरनी में एक और पीएचसी ओल्ड पंचकूला में एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं मलेरिया के 10 मामलों में आठ ओल्ड पंचकूला, एक पिंजौर और एक अर्बन पंचकूला से है। नोडल अधिकारी डॉ. सोनू अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन पंचकूला ने लोगों से घरों में पानी जमा न होने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।