फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 teams selected for the district level in the Nipun Puzzle and Pattern Championship.

Panchkula News: निपुण पजल एवं पैटर्न चैंपियनशिप में 16 टीमें जिला स्तर के लिए चयनित

Wed, 30 Sep 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
16 teams selected for the district level in the Nipun Puzzle and Pattern Championship.
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत मंगलवार को जिले के चारों खंडों बरवाला, मोरनी, पिंजौर और रायपुररानी में निपुण पजल एवं पैटर्न चैंपियनशिप-2026 का खंड स्तरीय चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पजल, पैटर्न, अवलोकन, तार्किक सोच और समस्या समाधान आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रत्येक खंड से चार-चार विजेता टीमों सहित कुल 16 टीमें अगले सप्ताह होने वाली जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित हुईं। जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रश्न हल करने के साथ सोचने, पैटर्न पहचानने, तर्क करने और समस्या का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने विजेता टीमों को बधाई दी। पिंजौर में सुमन चौधरी व असिन्द्र कुमार, मोरनी में जोगिंद्र लाठर, बरवाला में रमेश बत्रा और रायपुररानी में नरोत्तम शर्मा ने प्रतियोगिता का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला से अलीपुर टाउन, रामगढ़, खटौली और दबकोरी; मोरनी से गजान, धामन, मांधना और मरोग; पिंजौर से अभयपुर, सेक्टर-4, सेक्टर-20 संस्कृति और सार्थक 12-ए; रायपुररानी से समलेहड़ी, बधोर, मौली और गोबिंदपुर की टीमें जिला स्तर के लिए चयनित हुईं। आयोजन में चारों खंडों के शिक्षा अधिकारियों और एफएलएन समन्वयकों की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed