फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vehicle hit a young man waiting for an auto, injured

पंचकूला: ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, घायल

Tue, 21 Feb 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hit a young man waiting for an auto, injured
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास पर ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को छोटा हाथी (टाटा) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता सोरण सिंह निवासी शिव काॅलोनी पिंजौर ने बताया कि उसका लड़का सेक्टर-8 में नौकरी करता है। 18 फरवरी को वह किसी काम से सूरजपुर गया था। तभी उसके बेटे का फोन आया कि वह पंचकूला से आ रहा है, और उससे बद्दी बाईपास हाईवे पर मिलने को कहा। वहां से दोनों एक साथ घर जाएंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर में वह बद्दी बाईपास के समीप कालका हाईवे पर पहुंच गया जहां उसका बेटा मुकेश उसका इंतजार कर रहा था। जब वे वहां ऑटो का इंतजार कर रहे थे तो बद्दी बाईपास से आती तेज रफ्तार गाड़ी छोटा हाथी (टाटा) चालक ने तो उसके बेटे को सीधी टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही उसका लड़का बुरी तरह घायल हो गया और वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखकर उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed