फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vandalized liquor shop, two beaten up

Panchkula News: ठेके में घुसकर की तोड़फोड़, दो को पीटा

Tue, 05 Dec 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vandalized liquor shop, two beaten up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। ईशर नगर में एक कारिंदे से मारपीट करने के साथ-साथ ठेके के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सौरभ ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह रविंद्र के साथ ठेके पर था। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चंडीमंदिर ठेके से एक मारुति कार में काफी मात्रा में शराब भरकर उनके एरिया में बेचने के लिए लाई जा रही है। जब वाहन उनके क्षेत्र में पहुंचा तो उन्होंने कार को रोक लिया। कार में बैठे दो युवकों में से एक युवक मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागा युवक अपने साथ दो गाड़ियों में करीब 15 लोगों को लेकर उसके ठेके पर पहुंचा।
विज्ञापन

ठेके के अंदर घुसकर आरोपियों ने उसे और रविन्द्र कुमार, अशोक कुमार को पीटना शुरु कर दिया। ठेके के अंदर जमकर तोड़-फोड़ भी की। ठेके में रखा करीब 40 हजार रुपये भी उठाकर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों को जब उन्होंने कार की चाबी नहीं दी तो उन्होंने शराब की पेटियां उतार कर दूसरी गाड़ी में रखकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हैप्पी, सोनू , ज्ञानचंद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed