{"_id":"6ab987cb2d5ae513cb01cd8c","slug":"namo-cricket-league-finals-start-on-the-28th-32-teams-to-clash-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141896-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नमो क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले 28 से, भिड़ेंगी 32 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नमो क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले 28 से, भिड़ेंगी 32 टीमें
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक नमो क्रिकेट लीग के अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन प्रसिद्ध गायक कंवर ग्रेवाल प्रस्तुति देंगे। लीग में विभिन्न जिलों की 32 विजेता टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट समिति के सदस्य संजीव सूद ने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के प्रयासों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पंचकूला जिले की 92 टीमों में से बिल्ला गांव की टीम विजेता बनकर अंतिम 32 में पहुंची है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना है।
विजेता टीम को 21 लाख, उपविजेता को 11 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच लाख और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्लेयर ऑफ द सीरीज को ईवी गाड़ी, मोटरसाइकिल और लैपटॉप सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार लीग में करीब 3400 टीमों और 55 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिला व जोनल स्तर के करीब 90 प्रतिशत मुकाबले पूरे हो चुके हैं। आयोजकों ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बताते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।
स्टेडियम में सभी मुकाबले टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के होंगे। मैच दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा और 14 ओटीटी चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा। चंडीगढ़ की किन्नर टीम और दिव्यांग खिलाड़ियों की विशेष टीमों के प्रदर्शनी मैच भी होंगे। समापन समारोह चार अक्टूबर को होगा। इस दौरान नशा छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।