{"_id":"615f5ae68ebc3e298f4b702f","slug":"vaccine-will-be-done-in-mansa-devi-and-sheetla-mata-temple-during-navratri-panchkula-news-pkl429339685","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : मनसा देवी और शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : मनसा देवी और शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्रों के दौरान पंचकूला के माता मनसा देवी और गुरुग्राम के माता शीतला देवी मंदिर में टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की है। दर्शनों के लिए आने वाले लोग कोविड रोधी वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में 7 से 14 अक्तूबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी। कोवैक्सिन और कोविशिल्ड दोनों टीके उपलब्ध रहेंगे। शीतला देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण करा सकते हैं।
विभाग समय-समय पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों बस स्टैंड और मुख्य बाजारों में भी टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चला रहा है। विज ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भगवान के दर्शन करने जाएं और शीश भी झुकाएं, लेकिन कोरोना के नियमों को जरूर अपनाएं। सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। जरूरी दवाइयों, उपकरणों, मैनपावर, बिस्तरों व आक्सीजन की आवश्यकता पूरी तैयारी की हुई है। अभी तक कुल 2,36,95,387 लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 1,69,83,612 लोगों को पहली और 67,11,775 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 18 से 44 साल के 1,32,81,106 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 45 से 60 साल की आयु वर्ग के 53,58,268 लोगों का टीकाकरण हुआ है। 60 साल से अधिक आयु के 40,60,191 लोगों को टीका लगाया है। 5,01,194 फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवा चुके हैं। 4,94,628 स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक टीकाकरण करवाया है।