फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccine center to be built near home for elderly and differently-abled: Kataria

बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए घर के पास बनेगा टीका केंद्र: कटारिया

Sat, 29 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccine center to be built near home for elderly and differently-abled: Kataria
पंचकूला। अब बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए उनके घर के नजदीक टीकाकरण केंद्र बनाने के संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पंचायत भवन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कम्युनिटी सेंटर, पोलिंग बूथ और स्कूल की बिल्डिंग में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहां आनेजाने के लिए व्हील चेयर से लेकर अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम भी करना होगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने फैसले का स्वागत किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की इसका लाभ देश के 10.40 करोड़ बुजुर्गों और 2.2 करोड़ दिव्यांगों को मिलेगा। कटारिया ने कहा केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भी बुजुर्गों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर के हितों के लिए निर्देश जारी करता रहा है। कोरोना काल में राजनीतिक तौर पर भारत की छवि को खराब करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे भिन्न है। हम 80 करोड़ लोगों को निशुल्क भोजन दे रहे हैं। 40 करोड़ लोगों के बैंक खातों में पैसा भेजा है। इसके अतिरिक्त पांच मिनी बजट केंद्र सरकार ने एनाउंस किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed