{"_id":"609c16a58ebc3e13ce5c8ab0","slug":"vaccination-of-employees-engaged-in-essential-services-by-conducting-special-campaigns-panchkula-news-pkl4131520184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों का विशेष अभियान चलाकर करें टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों का विशेष अभियान चलाकर करें टीकाकरण
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्व कर्मचारी संघ ने आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को विशेष अभियान चलाकर वैक्सीन लगाने की मांग की है। संघ के अनुसार अग्रणी कर्मचारियों के साथ ही आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी भी कोरोना योद्धा हैं। इसलिए इनको सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संघ ने कर्मचारियों, पेंशनर्स और आमजन की कोरोना से हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताई है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि मेडिकल, पैरामेडिकल व पुलिस स्टाफ तो अग्रणी योद्धा के तौर पर काम कर रहा है, लेकिन, बिजली, रोडवेज, नगर निगमों, नगर परिषद, नगर पालिकाओं, आशा वर्कर, अग्निशमन, जन स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व आदि विभागों के कर्मचारी कोविड-19 में कई रूप में अति महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस महामारी में बिजली व परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से चलाना अति महत्वपूर्ण व जोखिमपूर्ण कार्य है। उन्होंने आवश्यक सेवाओं सहित कोविड 19 में किसी तरह की ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के संक्रमित होने पर समुचित इलाज की विशेष सुविधा, संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण और कोरोना से मृत्यु होने पर आश्रितों को एक करोड़ रुपये बीमा राशि देने की मांग दोहराई है।
महासचिव सतीश सेठी ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना योद्धा कहे जाने वाले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर उनके मनोबल को तोड़ रही है। सरकारी संरक्षण प्राप्त नए ठेकेदारों ने मेवात से 113, भिवानी 100, यमुनानगर 80, रोहतक 30, कुरुक्षेत्र 25 व कैथल से 2 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।