{"_id":"60b25cc98ebc3e5564658202","slug":"vaccination-figure-in-punjab-crosses-50-lakh-garg-bureau-news-pkl414912276","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में टीकाकरण का आंकड़ा 50 लाख के पार : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में टीकाकरण का आंकड़ा 50 लाख के पार : गर्ग
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने टीकाकरण की मुहिम के तहत 50 लाख डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में राज्य के टीकाकरण संबंधी स्टेट नोडल अफसर विकास गर्ग ने बताया कि 29 मई तक पंजाब में कोविड के टीकों की कुल 5005767 डोज दी जा चुकी हैं। गर्ग ने बताया कि राज्य में 45 साल से अधिक उम्र वर्ग, फ्रंटलाइन योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भारत सरकार की ओर से मिले टीकों के कोटे में से 4553187 टीके लगाए गए हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से 18-44 उम्र वर्ग के बनाए गए सभी प्राथमिक ग्रुपों में कुल 452580 टीके लगाए लगाए जा चुके हैं। इस तरह शनिवार तक कुल 5005767 डोज दी जा चुकी हैं।
टीकाकरण के आंकड़ों की विस्तृत जानकारी देते हुए स्टेट नोडल अफसर ने बताया कि भारत सरकार की ओर से दिए कोटे में से लगाए गए 4553187 डोज में से कोविशील्ड 4140179 लोगों को, जबकि कोवैक्सीन 413008 लोगों को लगाई गई है। इनमें पहली डोज लेने वाले 3801062 और दूसरा डोज लेने वाले 752125 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के जिन लोगों ने टीके लगवाए हैं, उनकी संख्या सबसे अधिक 3283848 है। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों की संख्या 963881 और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 305458 है। इनमें निजी तौर पर टीके लगवाने वालों की संख्या 28958 भी शामिल है, जिनमें कोविशील्ड वाले 21625 और कोवैक्सीन वाले 7343 शामिल हैं। गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने 18-44 साल वर्ग के लिए बनाए प्राथमिक ग्रुपों में से 86581 सह-रोगों वालों समेत 2520 जेल कैदी, 301981 निर्माण कामगार और उनके परिवार वाले, 64395 स्वास्थ्यकर्मियों के परिवारों और 1103 निजी औद्योगिक कामगारों को टीके लगाए जा चुके हैं। इन सभी की कुल संख्या 452580 है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य ने 13.25 करोड़ रुपये से कोविशील्ड की 4.29 लाख डोज और 4.70 करोड़ रुपये से कोवैक्सीन की 114190 डोज खरीदीं।