फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination: 70 teenagers got vaccinated at two places in Raipurrani, teenagers reached to get vaccinated in PHC of town hospital and village Hangola

टीकाकरण : रायपुररानी में दो जगह 70 किशोरों ने लगवाया टीका, कस्बे के अस्पताल और गांव हंगोला के पीएचसी में टीका लगवाने पहुंचे किशोर

Tue, 04 Jan 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 70 teenagers got vaccinated at two places in Raipurrani, teenagers reached to get vaccinated in PHC of town hospital and village Hangola
रायपुररानी। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को रायपुररानी में दो अलग-अलग जगहों पर 70 किशोरों को टीका लगाया गया। 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को रायपुररानी अस्पताल और गांव हंगोला स्थित पीएचसी में टीका लगाया गया। रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने सुबह नौ बजे टीकाकरण का शुभारंभ किया। रायपुररानी अस्पताल में 38 और गांव हंगोला के पीएचसी में 32 किशोरों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर काउंसिलिंग की जा रही है। गोयल ने बताया कि कुछ युवाओं में टीकाकरण को लेकर कई प्रकार की शंका थीं, जिस पर विस्तार से बातचीत कर उनको आश्वस्त किया है। उन्होंने बताया कि विभाग के माध्यम से एप पर भी स्लॉट के मुताबिक ऑनलाइन बुकिंग अथवा अपनी आधार कार्ड संबंधी आईडी सहित अस्पताल परिसर में पहुंच वैक्सीन की डोज ले सकते हैं। एसएमओ गोयल ने बताया कि आज से शुरू टीकाकरण कार्यक्रम में किशोर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed