{"_id":"6222671d807bc8475b2e36d7","slug":"utthan-mela-134-poor-families-availed-benefits-of-schemes-pkl-office-news-pkl443762984","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्थान मेला : 134 गरीब परिवारों ने उठाया योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्थान मेला : 134 गरीब परिवारों ने उठाया योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
मोरनी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक मोरनी में उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 134 अति गरीब परिवारों के पात्र व्यक्तियों ने 18 विभागों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि लाभार्थियों को मेला स्थल तक लाने-ले जाने के लिए चार रूटों पर हरियाणा रोडवेज की एक-एक बस लगाई गई थी। यह हरियाणा सरकार की महत्वकांशी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य अति गरीब परिवारों की सालाना आय को 1.80 लाख तक बढ़ाकर उनके जीवन को सुगम बनाना है। मेले के दौरान 18 विभागों की ओर से लाभार्थियों की काउंसलिंग के उपरांत उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई लाभार्थी किसी एक विभाग की योजना के लिए पात्र नहीं है तो उसे अन्य विभागों की योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जाए ताकि कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजना से मिलने वाले लाभ से वंचित न रहें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, योजना अधिकारी देवेन्द्र सिंह सांगवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों ने लगाए स्टॉल
मेले में विभागों के साथ-साथ विभिन्न बैंकों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जहां लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। ताकि ऋण की सहायता से गरीब लाभार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर आय बढ़ा सकें। इसके अलावा लाभार्थियों के कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सहायता की जा रही है ताकि वे अपने हुनर का प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें।
इन विभागों ने प्रदान की सेवाएं
लाभार्थियों को जिन विभागों की योजनाओं का लाभ दिया गया उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मतस्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, पशुपालन तथा डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य ब्रांच, हरियाणा राज्य बाल विकास निगम, कॉमन सर्विस सेंटर व विकास और पंचायत विभाग शामिल हैं।