{"_id":"69782d568308479aed0a04cf","slug":"utility-vehicle-carrying-children-to-school-overturned-after-going-out-of-control-in-panchkula-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: बच्चों को स्कूल ले जा रही यूटिलिटी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, चार को आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: बच्चों को स्कूल ले जा रही यूटिलिटी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, चार को आई गंभीर चोट
Tue, 27 Jan 2026 08:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:44 AM IST
सार
सोमवार को रते वाली के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के करीब 10-12 बच्चे अपने ही एक परिजन की यूटिलिटी गाड़ी में खंड के गांव कनौली स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक तीखे मोड़ पर गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पंचकूला में बरवाला खंड के गांव रत्तेवाली के नजदीक स्कूली बच्चों को गणतंत्र दिवस समारोह में ले जाते समय एक यूटिलिटी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार बच्चों को गंभीर चोट लगी हैं। करीब सात बच्चों को खरोचें आई हैं। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचाया गया। जहां से चार बच्चों को सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को रते वाली के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के करीब 10-12 बच्चे अपने ही एक परिजन की यूटिलिटी गाड़ी में खंड के गांव कनौली स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक तीखे मोड़ पर गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में खुशी, सचिन, सुरेंद्र व राहुल के सिर, मुंह, टागों, छाती आदि पर गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर चोटें लगने वाले चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस में सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को बच्चों को छुट्टी दे दी गई। और उनके परिजन उन्हें अपने घर वापस ले आए।