फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Update tablets will be given to six thousand students next year

Panchkula News: अगले साल छह हजार विद्यार्थियों को दिए जाएंगे अपडेट टैबलेट

Tue, 08 Oct 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Update tablets will be given to six thousand students next year
पंचकूला। शिक्षा विभाग की ओर से शहर के राजकीय स्कूलों में दसवीं से 12वीं तक के छह विद्यार्थियों को नए सत्र से अपडेट टैबलेट दिए जाएंगे। इनमें मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एप को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही कर सकेंगे, बाहर की अन्य चीजें नहीं देख पाएंगे। डाटा का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए ही हो सकेगा।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि सरकारी स्कूलों में हजारों विद्यार्थी टैबलेट प्रयोग कर रहे हैं। कई बार शिकायत मिली की बच्चे टैबलेट में साॅफ्टवेयर अपडेट करवाकर गूगल और फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्रतिबंधित कंटेट देखते हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया है कि वर्ष 2025 के नए सत्र से इसे पूरी तरह से ठीक किया जाएगा। इसकी खामियों को इंजीनियरों की ओर से जांचा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पिछले साल टैबलेट को अपडेट किया था। अब इसे दोबारा अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे बाजार में टैबलेट के सॉफ्टवेयर को क्रैक नहीं कराया जाएगा। कुछ बच्चे टैबलेट में प्रतिबंधित एप इंस्टॉल कर रहे हैं। सरकार की ओर से रोजाना दो जीबी डाटा दिया जाता है। नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि सभी टैबलेट को मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट से कनेक्ट किया है। कोई भी विद्यार्थी अवसर और वन स्टूडेंट एप के अलावा अगर अन्य कोई एप का प्रयोग करता है तो इसकी सूचना विभाग को मिल जाएगी। विभाग ने टेबलेट की मॉनिटरिंग करने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article