फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Up to 50% discount on train-air travel, no tax on income up to Rs 8 lakh

Panchkula News: ट्रेन-हवाई सफर में 50 फीसदी तक छूट, आठ लाख तक की आय पर न लगे टैक्स

Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Up to 50% discount on train-air travel, no tax on income up to Rs 8 lakh
बजट से आस जताते बुजुर्ग। संवाद 
पंचकूला। केंद्रीय बजट से वरिष्ठ नागरिकों को भी बहुत आस है। वरिष्ठ नागरिक ट्रेन और हवाई सफर में 50 फीसदी की रियायत चाहते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट की ब्याज दर को 9.3 फीसदी करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए घरेलू सहायता योजनाओं में राहत की आस लगाए बैठे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि महंगाई पर नियंत्रण करने की जरूरत है। इससे हर वर्ग का भला होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती दरों पर मकान खरीदने या किराए पर लेने की सुविधा जैसे प्रावधान भी होना चाहिए।
विज्ञापन


आठ लाख तक के आय पर कोई टैक्स नहीं लगना चाहिए। ट्रेन और हवाई सफर में वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी तक रियायत मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार को बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बिजली और पानी के बिलों में छूट या रियायती देने पर भी विचार करना चाहिए। - एसके नैय्यर, निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन



महंगाई पर नियंत्रण लगाना चाहिए। डायलिसिस और कैंसर से जुड़ी दवाएं सस्ती होनी चाहिए। सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट, उस पर लगने वाला ब्याज दर 9.3 फीसदी तक बढ़ाना चाहिए। उसे हर तीन माह बाद रिव्यू नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की बजट की उम्मीद कर रहे हैं। - सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16
विज्ञापन
विज्ञापन



बजट में एक्स सर्विस मैन का टैक्स माफ होना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनकी देखभाल के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाने पर भी विचार करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुनियादी घरेलू काम और स्वास्थ्य देखभाल के लिए बजट में प्रावधान होना चाहिए। - कैप्टन केएल सैनी, निवासी सेक्टर-26


परिवहन के पुराने रियायतों को दोबारा लागू किया जाना चाहिए। बुजुर्गों को बस, रेल, हवाई सफर में छूट मिलनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य योजनाएं और मेडिक्लेम की सीमा बढ़ानी चाहिए। एफडी पर ब्याज बढ़ना चाहिए। बुजुर्गों की पेंशन कम है, सुरक्षा को लेकर नई योजनाएं लानी चाहिए। गैस सिलिंडर पर बुजुर्गों को छूट मिलनी चाहिए। - योगेंदर क्वात्रा, सेक्टर-20




सुपर सीनियर सिटीजंस की आयु सीमा 70 साल होनी चाहिए। 15 साल से बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट नहीं बढ़ाई गई है। इसे बढ़ाना चाहिए। इनकम टैक्स की ओल्ड रिजीम में सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स एग्जेंप्शन लिमिट बढ़ाकर पांच लाख कर देनी चाहिए। सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इसे बढ़ाकर दस लाख रुपये कर देनी चाहिए। इससे इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। - केके जिंदल, निवासी सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed