फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Unite all MLA of Haryana against SYL : Abhay

एसवाईएल पर पंजाब के खिलाफ लामबंद हो हरियाणा के सियासी दल

Tue, 28 Jan 2020 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Unite all MLA of Haryana against  SYL : Abhay
इंडियन नेशनल लोकदल ने हरियाणा की गठबंधन सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी सियासी दलों को एसवाईएल के समर्थन में एकजुट कर पंजाब के सियासी दलों द्वारा इस संदर्भ में पारित प्रस्ताव का जवाब दिया है। पिछले दिनों पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने लामबंद होकर ये प्रस्ताव पारित किया था कि पंजाब के पास पर्याप्त पानी नहीं है, इसलिए एसवाईएल का पानी हरियाणा को नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन

इनेलो के विधायक अभय चौटाला ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि पंजाब ने सर्वदलीय बैठक में एक स्वर में हरियाणा को एक भी बूंद पानी न देने का प्रस्ताव पास कर एकता का परिचय दिया है। जबकि हरियाणा में भाजपा की सरकार को इस प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुएहरियाणा में भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसका विरोध करना चाहिए था और इसके बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया था उसको तुरंत लागू करने का आग्रह करना चाहिए था।
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि गठबंधन की सरकार को हरियाणा के किसानों व कृषि क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है क्योंकि इनेलो शासनकाल के दौरान यमुनानगर, अम्बाला एवं कुरुक्षेत्र आदि जिलों में कृषि क्षेत्र के लिए उचित पानी की व्यवस्था करना और भूमि-रिचार्ज उद्देश्य के लिए दादूपुर-नलवी नहर निर्माण के लिए 260 एकड़ जमीन सरकार ने अधिकृत की थी। परंतु सरकार ने किसानों व कृषि क्षेत्र के लिए इस नहर द्वारा पानी देने की बजाय दादूपुर-नलवी नहर को डी-नोटिफाई कर दिया है और किसानों को जमीन वापिस लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि यह ठीक है कि भाजपा सरकार जल संरक्षण परियोजना एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्कीम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है ताकि भूमि का जल स्तर री-चार्जिंग होने की वजह से इसको घटने से रोका जा सके। परंतु संगठन सरकार की जल संरक्षण योजनाएं मिट्टी में दबती जा रही हैं और रेन वाटर हार्वेस्ंिटग योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए महज खानापूर्ति साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed