फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Minister of State Gurjar reached Panchkula said - focus of the central and state government on development

पंचकूला पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर बोले- केंद्र और राज्य सरकार का फोकस विकास पर

Thu, 24 Jun 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Gurjar reached Panchkula said - focus of the central and state government on development
केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। देश व प्रदेश की सरकार का पूरा फोकस विकास पर है, जिसका उदाहरण है पंचकूला को प्रदेश की अघोषित राजधानी बनाना। शहर की सूरत बदलने के लिए जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मिलकर विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं मेयर कुलभूषण गोयल की योजनाएं भी स्वागतयोग्य हैं। ये शब्द केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहे। वह बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और कालका हलके के गुर्जर नेता ओम प्रकाश देवीनगर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव देवी नगर में कृष्णपाल गुर्जर के पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, ओम प्रकाश देवीनगर, रघुबीर चौधरी ने स्वागत किया। ओम प्रकाश देवी नगर को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर बधाई देते उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों पर पंचकूला के लोगों ने कुलभूषण गोयल को मेयर बनाकर मोहर लगा दी है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी पंचकूला के विकास को लेकर काफी चिंतित हैं। यही कारण है कि वह लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग कर योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र के मंत्रियों के संपर्क में हैं गुप्ता
गुर्जर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता केंद्र में भी विभिन्न विभागों के मंत्रियों से बात कर शहर का विकास करवाने में लगे रहते हैं। वह पहले भी पंचकूला आते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में शहर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता और कुलभूषण गोयल मिलकर शहर में काफी विकास करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ की बातचीत
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ओम प्रकाश देवी नगर और रघुबीर चौधरी के परिवार के साथ काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह परिवार उनका है और बहुत नजदीकी रिश्ता है। साथ ही राय दी कि आप लोग मिलकर विकास कार्यों को अंजाम दें, जहां उनकी जरूर महसूस हो, तो बेझिझक संपर्क करें। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अवस्थी, पार्षद हरेंद्र मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed