{"_id":"69a0b63ae674e985600ae969","slug":"u-turns-at-sector-2-cut-have-been-banned-and-cement-barriers-have-been-installed-to-improve-traffic-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133438-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-2 कट पर यू-टर्न पर रोक, ट्रैफिक सुधार के लिए सीमेंट बैरियर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-2 कट पर यू-टर्न पर रोक, ट्रैफिक सुधार के लिए सीमेंट बैरियर लगाए
विज्ञापन
भारी वाहनों के यू-टर्न से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में बार-बार लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डीआई कट और सेक्टर-2 कट पर सीमेंट के बैरियर स्थापित कर दिए हैं। अब इन स्थानों पर भारी वाहन यू-टर्न नहीं ले सकेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू रहने की उम्मीद है।
एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। लंबे समय से इन कट्स पर ट्रक और अन्य भारी वाहनों द्वारा अचानक यू-टर्न लेने से पीक आवर्स में जाम की स्थिति बन जाती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता था।
कार्रवाई के दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र सिंह और सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक मौके पर मौजूद रहे और बैरियर लगाने का कार्य अपनी निगरानी में पूरा करवाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैरियर लगने से मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही अब बिना रुकावट जारी रह सकेगी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य कट्स और ब्लैक स्पॉट्स की भी पहचान की जा रही है, जहां भारी वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है।