{"_id":"683c9b8afc2c3052bc0874cd","slug":"two-youths-who-broke-the-legs-of-a-former-soldier-have-been-arrested-one-is-absconding-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101626-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूर्व फौजी की टांगे तोडने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूर्व फौजी की टांगे तोडने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव भाई बख्तोर में नशा तस्करी करने से रोकने का प्रयास कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह से पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी की टांग और एक की बाजू टूटी थी। घटना के दौरान घायल सैनिक को उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव के युवकों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें कहा गया है कि उनका पूरा गांव विकाऊ है।
एसपी हिना गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पूर्व सैनिक रणजीत सिंह गांव के विकास कार्य में हिस्सा लेते थे। कुलदीप और गुरप्रीत उससे रंजिश रखते थे। एसपी ने बताया कि इसी रंजिश के अंतर्गत उक्त कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व सैनिक पर हमला करके उनकी दोनों टांगे तोड़ दीं। इसके बाद दोनों फरार हो गए। एसपी ने बताया कि उक्त घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पूर्व सैनिक रणजीत सिंह के बयान पर कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोटफत्ता में केस दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद घटना में उपयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएगें।
शहर के एक निजी अस्पताल में उपचारधीन पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गांव भाई बख्तौर में गठित कमेटी की मदद से गांव से नशें को खत्म करने की मुहिम चला रहे थे। इसके साथ नशा कारोबारियों का विरोध कर रहे थे। जिसके चलते कल कथित नशा कारोबारियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर टांगें तोड़ दीं। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कथित आरोपियों से परेशान ग्रामीणों ने गांव में पूरा गांव विकाऊ है जैसा पोस्टर भी लगाया है। ग्रमीणों ने मांंग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।