{"_id":"68fb9e8064c5ca48c809a44e","slug":"two-youths-lost-their-lives-due-to-the-negligence-of-the-bus-driver-fir-registered-panchkula-news-c-68-1-fzr1002-103897-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बस चालक की लापरवाही से गई दो युवकों की जान, पर्चा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बस चालक की लापरवाही से गई दो युवकों की जान, पर्चा दर्ज
Fri, 24 Oct 2025 09:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। फाजिल्का- मलोट मुख्य मार्ग पर वीरवार को बाइक सवार दो युवकों की माैत के पीछे एक बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तेज रफ्तार बस चालक ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली।
थाना अरनीवाला पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात बस चालक पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनको शेर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी माहुआना रोड अरनीवाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा राहुल सिंह और उसके बेटे का दोस्त मंगू सिंह बाइक पर घर लाैट रहे थे। जब वह बन्नावाली चौक अरनीवाला के पास पहुंचे, तो एक पीले रंग की सागर कंपनी की बस ने उन्हें साइड कट मारा जिससे वे दोनों नीचे गिर गए। इसमें मंगू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल सिंह को जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत अज्ञात बस चालक की अनदेखी और लापरवाही से हुई है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर पर्चा दर्ज किया है।