{"_id":"6858447c648309c964018210","slug":"two-youths-arrested-for-spying-for-isi-panchkula-news-c-59-1-asr1003-112826-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
जिला देहाती पुलिस ने पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो गद्दारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुरप्रीत सिंह आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था और पेन ड्राइव के माध्यम से संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। ये दोनों आरोपी आईएसआई के मुख्य हैंडलर राणा जावेद के साथ संपर्क में थे। दोनों आईएसआई से वॉट्सएप काॅल के जरिए संपर्क करते थे। इनसे दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इनके जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म कर इनके और भी सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा सके।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आईएसआई लगातार युवाओं को कई तरह के लालच देकर अपने झांसे में फंसा कर संवेदनशील जानकारियों हासिल कर रही है। पैसों के लालच में युवा आतंकी सगंठनों के साथ जुड़ रहे हैं।