फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two women died from corona in Panchkula, 256 infected

पंचकूला में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 256 संक्रमित मिले

Sat, 12 Sep 2020 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two women died from corona in Panchkula, 256 infected
पंचकूला। कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की शुक्रवार को मौत हो गई है। 47 वर्षीय महिला पंचकूला सेक्टर-4 की रहने वाली है जबकि 60 वर्षीय वृद्धा सेक्टर-20 निवासी है। इनके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। जिले में 256 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 180 मरीज पंचकूला के हैं। इसके अलावा 76 संक्रमित अन्य प्रदेशों और जिलों से संबंधित है। सीएमओ पंचकूला डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में बडोना खुर्द, खेड़ा सीताराम, एमडीसी सेक्टर-6, 17, बीड़ घग्गर, बुढनपुर, पुलिस लाइन, भैंसा टिब्बा, नाडा साहेब, मौली, नानकपुर, रेहना, सेक्टर-25 में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामगढ़, एमडीसी सेक्टर-5, 7, 15, मंढावाला, बरवाला, सेक्टर-18, 19, 27 में दो-दो, खटौली, सेक्टर-2, 15, 26, 29, रायपुररानी में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं। सरकपुर, सेक्टर-11, 25 में चार-चार, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-6, 12 ए, अमरावती इनक्लेव में 5-5, सेक्टर-8, 9, 14 में 6-6, सेक्टर-20, 28 में 8-8, सेक्टर-21 में 10, कालका, पिंजौर में 4, सेक्टर-18 में 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालोें की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने अपील की है कि दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले लोग अपना कोरोना टेस्ट सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed