फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two toy trains will run on the track from February 1

एक फरवरी से ट्रैक पर दौडे़ंगी दो टॉय ट्रेन

Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two toy trains will run on the track from February 1
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रेक पर दौड़ती टॉय ट्रेन। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल मार्ग पर एक फरवरी से कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस (52451/ 52) व कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453/ 54) दोबारा से दौडे़ंगी। सैलानियों के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए रेलवे मुख्यालय ने इन्हें चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल इस ट्रैक पर दो टॉय ट्रेनें पहले ही पैक होकर चल रही हैं। इसमें से एक कालका-शिमला एक्सप्रेस अप (04515) है जोकि 12:10 बजे कालका से रवाना होती है जोकि 5:20 बजे शिमला पहुंचती है। वहीं, दूसरी टॉय ट्रेन कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल सुबह 7 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होती है जोकि 12:55 बजे शिमला पहुंचती है।
विज्ञापन

ये रहेगी टाइमिंग
कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस (52451/ 52) कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 5:45 पर रवाना होगी और 10:25 बजे शिमला पहुंचेगी। उक्त ट्रेन में कुल 7 कोच होंगे जिसमें 6 एफसीजेड और एक एफसीजेडएलआर कोच होगा। वहीं, कालका-शिमला स्पेशल एक्सप्रेस (52453/ 54) सुबह 6:20 बजे कालका से रवाना होगी जोकि 11:35 बजे शिमला पहुंचेगी। इसमें भी कुल 7 कोच होंगे। इसमें एक एसपीपीएचआर, एक एफसीएस, एक सीटी व तीन जीएस कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सैलानियों के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए एक फरवरी से आगामी आदेशों तक कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस और कालका-शिमला स्पेशल एक्सप्रेस टॉय ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने चलाने का निर्णय लिया है।
-गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed