{"_id":"5d2f84aa8ebc3e6cab1f6779","slug":"two-snecher-arrest-in-panchkula-pkl-office-news-pkl344646595","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात के बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाते थे पेशेवर स्नैचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात के बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाते थे पेशेवर स्नैचर
विज्ञापन
स्नैचर और उन से बरामद सामान को दिखा दे सीआईए टीम।
- फोटो : PKL OFFICE
चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत बैंगलोर व चेन्नई में झपटमारी की करीब 60 वारदातों में शामिल दो पेशेवर स्नैचरों को अरेस्ट करने में क्राइम ब्रांच-26 पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जिन दो झपटमारों को दबोचा, उनमें से एक आरोपी को अदालत पंचकूला में दर्ज एक केस में भगौड़ा भी करार दे चुकी है। अरेस्ट हुए आरोपी शाही ठाठ-बाठ के लिए स्नैचिंग को अपना पेशा बना चुके थे। दोनों स्नैचर हर वारदात के बाद अमरनाथ समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जाते थे। नौ जुलाई की सुबह साढ़े छह बजे स्नैचरों ने सेक्टर-27 में एक बुजुर्ग व्यक्ति से सोने की चेन छीनी। फिर वे डस्टर कार नंबर यूपी11बीएफ-8638 में सवार होकर अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए। क्राइम ब्रांच-26 ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर वहां से लौटते समय पंचकूला में माजरी चौक के पास से काबू किया। पुलिस को कार में सवार होकर पंचकूला के रास्ते यमुनानगर होते हुए उत्तर प्रदेश जाने की सूचना मिली थी। लेकिन क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन कुमार व उनकी टीम ने उन्हें इससे पहले ही अरेस्ट कर लिया। आरोपी यूपी के जिला शामली के थाना झिझाना के गांव बिरालियान निवासी अशोक कुमार (35) और गांव खानपुर कलां निवासी कोहली उर्फ राजू (33) हैं। पुलिस ने 15 जुलाई को अरेस्ट आरोपियों का अदालत से पांच दिन का रिमांड हासिल कर उनकी निशानदेही पर नौ जुलाई को सेक्टर-27 में छीनी सोने की चेन समेत इस्तेमाल बाइक रिकवर की है। इसके अलावा गंगोह, सहारनपुर में स्नैच की सोने की चेन का टुकड़ा भी उनसे रिकवर किया है।
एक आरोपी पर 37 और दूसरे पर 10 केस दर्ज
आरोपी अशोक पर उक्त वारदात के अलावा दिल्ली में 27 केस दर्ज हैं। चंडीगढ़ में 2016 में 9 केस, पंचकूला में एक, उत्तर प्रदेश में एक, गुरुग्राम में 10 और मोहाली में स्नैचिंग के सात केस दर्ज हैं। आरोपी अशोक को अदालत पंचकूला में दर्ज एक केस में भगौड़ा भी करार दे चुकी है। वहीं, आरोपी राजीव पर चेन स्नैचिंग के 6 केस दिल्ली में दर्ज हैं। इसके अलावा तीन केस चेन्नई में भी दर्ज हैं। पंचकूला पुलिस की पूछताछ में आरोपयिों ने करीब बीस अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
पंचकूला से साउथ तक करते थे वारदात, बने सरदर्द
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपी पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली समेत दिल्ली व यूपी के अलावा चेन्नई और बैंगलौर तक स्नैचिंग की वारदातें करते रहे हैं। सभी जगहों की पुलिस के लिए दोनों आरोपी लंबे समय से सिरदर्द बने हुए थे।
विज्ञापन
सेक्टर-11 और सेक्टर-7 में भी की वारदात
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों ने जून महीने में सेक्टर-11 व सेक्टर-7 में दो महिलाओं से चेन स्नैच की। आरोपियों ने बीते 5-6 महीने में दिल्ली समेत हरियाणा व यूपी में स्नैचिंग की करीब 20 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। सेक्टर-11 की वारदात का केस सेक्टर-5 थाने में दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपियों ने तीन जून को शिकायतकर्ता महिला के घर जाकर पानी पीने व पता पूछने के बहाने उनके गले से 35 ग्रामकी सोने की चेन छीनी थी। सेक्टर-7 की वारदात का केस भी 14 जून को सेक्टर-5 थाने में दर्ज है। इसमें आरोपी एक महिला के घर के बाहर उनसे चेन छीनकर फरार हुए।