फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two sisters who had gone missing from their home were found by the police in Uttarakhand and handed over to their family.

Panchkula News: घर से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने उत्तराखंड में ढूढकर परिजनों को सौंपा

Mon, 17 Nov 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two sisters who had gone missing from their home were found by the police in Uttarakhand and handed over to their family.
पंचकूला। पुलिस ने 2 नवंबर से घर से लापता हुई दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सुरक्षित ढूंढकर परिजनों से मिला दिया है। दोनों बहनों की तलाश में पुलिस पिछले कई दिनों से सक्रिय थी। यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल पंचकूला में रह रहा है। 3 नवंबर को लापता की शिकायत सेक्टर-21 पुलिस चौकी में दी गई थी।
विज्ञापन

परिजन ने शिकायत में बताया गया था कि 19 और 16 वर्ष की दो बहनें बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। तकनीकी सर्विलांस और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए उनके उत्तराखंड में होने का सुराग मिला। इसके बाद चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। रविवार को दोनों बहनों को उनके भाई के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed