{"_id":"6ad3d74cb23c2ae4980b418f","slug":"street-plays-spread-the-message-of-cleanliness-and-de-addiction-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-142768-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नुक्कड़ नाटकों से स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नुक्कड़ नाटकों से स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कालका, पिंजौर और पंचकूला में स्वच्छता एवं नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कलाकारों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों, स्वच्छता और नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कालका नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार, पिंजौर में खेड़ा मंदिर के निकट शिवा कॉम्प्लेक्स और पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित सब्जी मंडी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
विधायक शक्तिरानी शर्मा ने लोगों से कालका और पिंजौर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने घर और दुकान के आसपास सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, डस्टबिन का उपयोग करने और प्लास्टिक का उचित निस्तारण करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।