{"_id":"6a287679c2f813906300f4a8","slug":"two-more-days-of-scorching-heat-in-panchkula-relief-expected-from-june-12-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137370-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में दो दिन और भीषण गर्मी, 12 जून से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में दो दिन और भीषण गर्मी, 12 जून से मिलेगी राहत
विज्ञापन
गरज-चमक और बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पंचकूला में उच्च तापमान के साथ गर्मी बनी रहेगी। 10 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
11 जून से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बादल छाने तथा हल्की बारिश की संभावना बनेगी। 12 और 13 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 12 जून से तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) और बिजली चमकने की संभावना जताई है। 13 और 14 जून को भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मंगलवार को पंचकूला में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। विशेषज्ञों ने दोपहर में धूप और लू से बचने की चेतावनी दी है।