फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two killed, 15 injured in one year: Now NHAI will build underpass

एक साल में दो की मौत, 15 घायल : अब एनएचएआई बनाएगा अंडरपास

Mon, 08 Apr 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed, 15 injured in one year: Now NHAI will build underpass
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर रोजाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अंडरपास बनाएगा। एक साल में दो की मौत और 15 लोगों के घायल होने पर यह निर्णय लिया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी 2024 में मंजूरी दी थी। इसका फायदा सेक्टर-25, 26, 27, 28 सहित आसपास के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगा। इन सेक्टरों की ओर से आने वाली गाड़ियां जिन्हें आईटीबीपी और रामगढ़ की तरफ जाना है, वह सीधा अंडरपास से निकल जाएंगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे अंडरपास के जंक्शन के ऊपर से निकल जाएंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एनएचआई ने बनाया प्रस्ताव, दो स्पैन का होगा निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 15 करोड़ की लागत से प्राधिकरण 40 मीटर का स्पैन बनाएगा। इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन होंगे। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर होगी। वहीं यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास भी बनेगा। यह छह बाय तीन का होगा। इसे दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का बनाया जाएगा। अभी इसका टेक्निकल बिड खुल चुका है। फाइनेंशियल बिड खुलना है। प्रोजेक्ट का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हादसों की कई बार हुई थी शिकायत सड़क हादसों के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने नेशनल हाईवे-7 सेक्टर-26 व 27 कट को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। एक साल में यहां दो लोगों की मौत और करीब 15 लोग घायल हो चुके हैं। यहां अंडरपास बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के पास करीब 17 शिकायतें दी गईं थी। स्थानीय पार्षद कुलदीप सोही ने बताया कि वह खुद दो बार अथॉरिटी को पत्र लिख चुके हैं। इसे पूरा करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से भी मिल चुके हैं। यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंच गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिंग रोड का ट्रैफिक भी आसानी से निकलेगा
जीरकपुर रिंग रोड का ट्रैफिक भी पीरमुछल्ला होकर पंचकूला के सेक्टर-25-26 से होकर सेक्टर-26 और 27 के अंडरपास से सीधा पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर निकल जाएगा। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी और घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले स्थानीय लोगों भी दिक्कतें पेश नहीं आएंगी।


कोट
सेक्टर-26 व 27 कट के पास होने वाले सड़क हादसों को लेकर कई शिकायतें मिली थी। स्थानीय लोगों की मांग के मद्देनजर यहां 15 करोड़ की लागत से अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यहां 20-20 मीटर के दो स्पैन बनाए जाएंगे। इसका अभी फाइनेंशियल बिड खुलना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोजेक्ट का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। - प्रियंका मीना, उप महाप्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed