फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two, including a woman, arrested in stone pelting on the team of the corporation that went to remove the encroachment

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव करने के मामले में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two, including a woman, arrested in stone pelting on the team of the corporation that went to remove the encroachment
पंचकूला। अभयपुर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनोज और इशरावती देवी निवासी अभयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम इन्क्रोचमेंट विंग के इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अभयपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तो मौके पर मौजूद फड़ी वाले मनोज ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी और उसके साथ में एक महिला इशरावती देवी ने नगर निगम की टीम के सदस्यों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए थे। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान देखते-देखते यहां पर काफी लोग जमा हो गए और उन्होंने पहले तो टीम को कार्रवाई बंद करने के लिए कहा और जब टीम नहीं रुकी तो उन्होंने कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया और मोहन लाल को काफी चोटें आई थी। मोहन लाल की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 332, 353 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इन दोनों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed