फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two henchmen of gangster Rajan Bhatti close to terrorist Landa arrested with weapons

Panchkula News: आतंकी लंडा के करीबी गैंगस्टर राजन भट्टी के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू

Thu, 24 Nov 2022 09:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two henchmen of gangster Rajan Bhatti close to terrorist Landa arrested with weapons
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकी लखवीर सिंह लंडा के करीब गैंगस्टर राजन भट्टी के दो गुर्गों को काबू किया है। इनके कब्जे से 315 बोर की राइफल व 30 बोर की स्टार मेक पिस्तौल व दो अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान हरजसनीत सिंह (32) वासी गांव कोट कश्मीर बठिंडा व कमलजीत सिंह (26) वासी गांव गुलाबगढ़ के रूप में हुई है। दोनों पर राजन भट्टी को पनाह देने का भी आरोप है। एआईजी एसएसओसी अश्वनी कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राजन भट्टी लंडा को हाथियरों व नशे की तस्करी मदद करता है। पुलिस की टीमें राजन भट्टी की तलाश में हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होंगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूबे की शांति को भंग करने के आरोप में लखवीर सिंह लंडा के खिलाफ दर्ज किए केस की जांच के दौरान सामने आया कि गैंगस्टर राजन भट्टी सीधे उसके संपर्क में है। वह उसके इशारे पर ही सारी गतिविधियों को अंजाम देता है। इतना ही नहीं उसके लिए लोकल नेटवर्क भी बना रहा है। आरोपी पर 23 अगस्त एसएसओसी में आईपीसी की धारा 153, 153-ए, 120वीं व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। जांच में सामने आया कि राजन भट्टी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर चंडीगढ़ व पंजाब में एनडीपीएस, असलहा व हत्या के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के ठिकानों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed