{"_id":"5fc00ac88ebc3e8cba6c4d0f","slug":"two-elderly-people-died-in-panchkula-58-infected-pkl-office-news-pkl395294312","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में दो बुजुर्गों की मौत, 58 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में दो बुजुर्गों की मौत, 58 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में कोरोना से वीरवार को दो बुजुर्गों की मौत हो गई है, जबकि 58 नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमितों में पंचकूला के 26 और बाहर के 32 मामले सामने आए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल आफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-21 के 75 वर्षीय बुजुर्ग और कालका के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकले। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार है तो वह स्पेशल कोरोना वार्ड में आकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। पंचकूला में कोविड का रिकवरी रेट 93 फीसदी हो गया है।
नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि एमडीसी-5, सेक्टर-6, 8, 10 से एक -एक मामला सामने आया है। वहीं कालका, एमडीसी-4, सेक्टर-20 से दो- दो केस सामने आए हैं। वहीं पिंजौर सेक्टर-15 से पांच-पांच केस सामने आए हैं। सेक्टर-12ए के छह केस सामने आए हैं। पंचकूला में अब तक कुल 127 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। पंचकूला में मौजूदा समय में केवल 462 कोरोना ग्रस्त सक्रिय मरीज हैं। उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। पंचकूला में अब तक 175 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
पंचकूला में अब तक कुल 109006 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि 7891 मरीज ऐसे हैं जो कोरोना से अब स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को पंचकूला के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों पर निगरानी रखे हुए है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है। ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके और उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।