{"_id":"68714a2cd880c30a8a0603a0","slug":"two-eight-seater-golf-carts-purchased-for-the-convenience-of-devotees-visiting-harimandir-sahib-panchkula-news-c-59-1-asr1001-113128-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरिमंदिर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खरीदे दो आठ-सीटर गोल्फ कार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरिमंदिर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खरीदे दो आठ-सीटर गोल्फ कार्ट
Fri, 11 Jul 2025 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डीसी साक्षी साहनी ने प्रशासन के अधिकारियों को श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाले मुख्य मार्ग हेरिटेज स्ट्रीट को साफ-सुथरा रखने के विशेष आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम को इस सड़क पर संचालित खाद्य और पेय पदार्थों की दुकानों को निशुल्क डस्टबिन भी उपलब्ध करवाने चाहिए। जिससे वहां स्वच्छता बनी रहे। इस मार्ग पर उच्च क्षमता वाले बड़े डस्टबिन तुरंत स्थापित किए जाएं।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य डा. विक्रमजीत सिंह साहनी ने इस सड़क के रखरखाव के लिए अपने इख्तियारी कोटे से दो करोड़ 51 लाख रुपयों का अनुदान दिया है। धनराशि से हेरिटेज स्ट्रीट की रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है, जो 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इस कार्य पर 41 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो आठ-सीटर गोल्फ कार्ट खरीदे गए हैं, जिन्हें शीघ्र चालू कर दिया जाएगा। इस मार्ग की सफाई के लिए एक स्वीपिंग मशीन खरीदने के निर्देश दिए हैं। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली इस सड़क के फुटपाथ, जोकि लाल पत्थर से बनी है, को चमकाने का काम चल रहा है, जो इसी महीने की 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इस मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में फाक्सटेल पाम के पेड़ भी लगाए गए हैं। मार्ग में कई इमारतों पर कलात्मक रंग-रोगन का काम भी किया जा रहा है, जो इसी महीने पूरा हो जाएगा।