फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two double-decker buses going to Badaun were seized

Panchkula News: बदायूं जा रही दो डबल डेकर बस जब्त

Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two double-decker buses going to Badaun were seized
पंचकूला। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली दो डबल डेकर बसों के खिलाफ सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने करवाई की है। 24 अक्तूबर को बद्दी से बदायूं जा रही इन बसों को सूरजपुर में नाकेबंदी के दौरान रोका गया और इंपाउंड कर लिया गया। एक बस का 34 हजार 500 रुपये और दूसरी का 24 हजार रुपये का चालान काटा गया। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक राणा की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और आवश्यक दस्तावेज भी गायब थे, जो यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे। ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि एक साफ संदेश है- नियम तोड़े, तो सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed