फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two deaths due to corona in Punjab, 200 new cases

पंजाब में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 200 नए मामले आए

Mon, 25 Jan 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two deaths due to corona in Punjab, 200 new cases
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को राज्य में कोरोना से 2 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5555 पहुंच गई है। इसके अलावा 200 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 171930 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 4366353 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 171930 दर्ज की गई है। 164119 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 63 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 10 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 992 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 667 और पटियाला में 500 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को गुरदासपुर और एसएएस नगर में एक-एक मौत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed