फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two children got family shelter in adoption ceremony

Panchkula News: दत्तक ग्रहण समारोह में दो बच्चों को मिला परिवार

Wed, 15 Mar 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two children got family shelter in adoption ceremony
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-15 शिशु गृह में दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दो बच्चों को परिवार का आश्रय मिला। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर उपस्थित रहे। इस दौरान एक बच्चा नवांशहर पंजाब और एक बच्चा गुरुग्राम के परिवार ने गोद लिया। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बताया कि दोनों बच्चों को शिक्षा मंत्री ने गोद दिया। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य प्रसन्न थे। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आभार जताया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए हरियाणा शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय काम कर रही है। परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने कंवरपाल का स्वागत किया। परिषद के वरिष्ठ अधिकारी ओपी मेहरा ने शिक्षामंत्री को पगड़ी बांधी।
विज्ञापन

स्कूलाें में बनाए जाएंगे वर्चुअल क्लास रूम
शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल क्लास रूम को देखने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार भी अपने सरकारी स्कूलों में इस तरह के क्लास रूम बनाएगी, ताकि बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि परिषद बच्चों के रखरखाव और गोद का सराहनीय काम कर रही है। शिक्षा मंत्री ने बाल कल्याण परिषद हरियाणा को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर सतलुज पब्लिक स्कूल और ब्लू बर्ड स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed