फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two cars collided, one fell into the canal, the driver narrowly escaped

Panchkula News: दो कारें भिड़ीं, एक नहर में गिरी, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 11 Jul 2025 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 11 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided, one fell into the canal, the driver narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। तलवंडी बाईपास रोड पर दो कारों की टक्कर के बाद एक कार राजस्थान नहर में जा गिरी। गांव धूड़कोट निवासी 68 वर्षीय नाहर सिंह की मारुति कार सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में मारुति कार नहर में गिर गई। राहगीरों की सूझबूझ से बुजुर्ग चालक की जान बच गई। कार का दरवाजा खुल जाने से नाहर सिंह नहर के किनारे फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी पगड़ियाें के सहारे उन्हें बाहर निकाला। वहीं, कार पानी के तेज बहाव में बह गई। घायल बुजुर्ग को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्विफ्ट कार के चालक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी मां और बुआ के साथ मोगा से फरीदकोट आ रहे थे। उनकी कार से टकराने के बाद सामने से आई तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। इस मामले में पीसीआर टीम के एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग को बचा लिया गया था। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed