{"_id":"6afb6f34fbc2783486048b5b","slug":"dispute-over-rented-space-resolved-after-five-years-stall-must-be-vacated-within-90-days-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143751-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच साल बाद सुलझा किराये की जगह का विवाद, 90 दिन में खाली करना होगा स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच साल बाद सुलझा किराये की जगह का विवाद, 90 दिन में खाली करना होगा स्टाल
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के शिवा शॉपिंग कांप्लेक्स में फास्ट फूड स्टाल के लिए किराये पर दी गई जगह का विवाद पांच साल बाद सुलझ गया है। पंचकूला की अपीलीय अथॉरिटी ने रेंट कंट्रोलर का पुराना फैसला रद करते हुए मकान मालिक मधुलेश कुमार की बेदखली याचिका मंजूर कर ली है। अदालत ने किरायेदार समर बहादुर सुनार को 90 दिन के भीतर जगह खाली करने के आदेश दिए हैं।
77 वर्षीय मधुलेश कुमार ने एक अक्तूबर 2019 को समर बहादुर को छह हजार रुपये मासिक किराये पर जगह दी थी। किरायेदार ने अक्तूबर और नवंबर का किराया दिया, लेकिन दिसंबर 2019 से भुगतान बंद कर दिया। कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद किराया नहीं मिला तो मधुलेश ने 2021 में बेदखली और 90 हजार रुपये बकाया किराये की याचिका दायर की।
सुनवाई के दौरान समर ने मधुलेश को मकान मालिक मानने से इनकार किया और बालजीत उदासी को मालिक बताते हुए 3500 रुपये किराये की रसीदें पेश कीं। हालांकि, वह खुद गवाही देने नहीं पहुंचा और न ही बालजीत को गवाह बनाया। ऐसे में रसीदें प्रमाणित नहीं हो सकीं। दूसरी ओर मधुलेश ने जमीन में अपनी हिस्सेदारी के दस्तावेज पेश किए। अदालत ने माना कि सह-हिस्सेदार भी बेदखली की याचिका दायर कर सकता है। इसके आधार पर रेंट कंट्रोलर का फैसला पलट दिया गया।