{"_id":"684c44bce16f3d6e57026f7a","slug":"two-car-riders-arrested-with-opium-and-rs-140-lakh-drug-money-panchkula-news-c-80-1-spkl1018-102678-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो कार सवार अफीम और 1.40 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो कार सवार अफीम और 1.40 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढिलवां। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदर बीर सिंह, एएसआई दीपक कुमार ने दो कार सवारों को अफीम व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है।
थाना प्रमुख दलविंदर बीर सिंह ने बताया कि एएसआई दीपक कुमार, रछपाल सिंह, गुरदीप सिंह अपने साथियों के साथ हाईटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि गत देर शाम अमृतसर की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। इसमें दो युवक सवार थे, जिन्हें एएसआई ने अपने साथियों की मदद से रुकवाया।
कार से उतरते समय चालक के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक भारी लिफाफा निकाला और सड़क के पास गंदगी वाली जगह पर फेंक दिया। एएसआई ने जब दोनों से नाम-पते पूछे तो कार चालक ने अपना नाम सागर बताया तथा अगली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम मुकेश। युवकों की तलाशी के दौरान 260 ग्राम अफीम और 1 लाख 40 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।