{"_id":"69274f889b8be2011a04535b","slug":"two-boys-tried-to-attack-a-waiter-with-a-knife-a-case-was-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129970-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो लड़कों ने चाकू से वेटर पर हमला करने की कोशिश, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो लड़कों ने चाकू से वेटर पर हमला करने की कोशिश, मामला दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक वेटर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने किसी तरह खुद को बचाते हुए मामला पुलिस में दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। गांधी कॉलोनी निवासी सुभाष ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करने के लिए घर से निकला था। उसका ठेकेदार अलीसफ ऑटो लेकर आया, जिसमें वह बैठ गया। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और माचिस मांगने लगे। सुभाष के मना करने पर वे गाली-गलौज करने लगे।
सुभाष के अनुसार, एक युवक ने अपनी जींस की जेब से बटन वाला चाकू निकाला और उस पर वार करने की कोशिश की। ठेकेदार अलीसफ ने समय रहते बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद दोनों युवक ऊंची आवाज में गालियां देने लगे और चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो भी बनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।