{"_id":"681e608f01943d48dc024c48","slug":"two-bikers-snatched-the-chain-from-a-woman-and-fled-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122456-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइकसवार दो युवक महिला से चेन छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइकसवार दो युवक महिला से चेन छीनकर भागे
Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 में वीरवार शाम महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता उर्मिल बस्सी ने बताया कि यह वारदात शाम करीब सात बजे हुई। जब वह पति भागमाल बस्सी के साथ पड़ोसन शरीन पिंटो के घर पैदल जा रही थीं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 1253ए के पास पहुंचे तो दो युवक एक बाइक के साथ पैदल आ रहे थे। उनमें से एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उनके गले में पहनी करीब 12-13 ग्राम वजनी सोने की चेन को झपट्टा मारकर छीन लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार फरार हो गया। चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये है। महिला ने बताया कि दोनों युवक करीब 20 से 22 वर्ष की उम्र के थे और दुबले शरीर थे। चेन छीनने वाले युवक ने टोपी उल्टी पहन रखी थी। वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख पाई।
थाना सेक्टर-14 में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे और चेन बरामद कर ली जाएगी।