{"_id":"67d3335633d1c40ada072e57","slug":"two-arrested-including-the-youth-who-threw-lakshyas-body-on-four-day-police-remand-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15868-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लक्ष्य का शव फेंकने वाले युवक सहित दो गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लक्ष्य का शव फेंकने वाले युवक सहित दो गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
दोनों ने लक्ष्य को दिया था नशा, आरोपी रिंकू गाड़ी में लेकर आया था शव
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कालका के परेड मोहल्ला में 9 मार्च को 22 वर्षीय युवक लक्ष्य की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रिंकू निवासी बालाजी नगर कालका व सूरज निवासी कुराड़ी मोहल्ला कालका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कालका मील चुंगी से पकड़ा है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पिछली सीट से निकाली थी बॉडी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि टोपी पहने रिंकू ने लक्ष्य की बॉडी को कार की पिछली सीट से निकालकर परेड मोहल्ले में फेंका था। सीसीटीवी फुटेज यह घटना कैद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि है रिंकू और सूरज ने लक्ष्य को नशे का सेवन करवाया था। अभी इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। कालका थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस अन्य पहलुओं की जांच करेगी, जिससे पता लगाया जा सकेगा कि दोनों आरोपियों ने रिंकू को कौन सा नशा दिया और नशा कहां से खरीदा है। इस मामले में पुलिस की गहन जांच जारी है।
यह है मामला
कालका के परेड मोहल्ले में 9 मार्च को 22 वर्षीय युवक लक्ष्य का शव मिला था। लक्ष्य की बुआ मीरा वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शिमला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उसके भाई की मौत की बाद लक्ष्य उनके पास शिमला में ही रहता था। लेकिन पिछले 2 साल से वह कालका में किराए के मकान में रह रहा था और साथ ही हिमाचल के परवाणू में नौकरी कर रहा था। लक्ष्य 7 माह से एक युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। जिसके साथ परिवार ने सगाई भी कर थी। रविवार को उनको कालका के गांधी चौक के पास लक्ष्य के मृत हालत में होने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले व घटना के बारे जानकारी जुटाई। इस दौरान फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
कोट-- -
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। कोर्ट से आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांंड हासिल किया गया है।
प्रीतम सिंह, थाना प्रभारी, कालका पुलिस स्टेशन

कोट