फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two arrested for snatching cash at knife point

Panchkula News: चाकू दिखाकर नकदी छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching cash at knife point
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को चाकू दिखाकर नकदी छीनने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शौंकी निवासी मुंडी खरड़ और बल्ली उर्फ बलकार सिंह निवासी मुंडी खरड़ के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रामू सिंह निवासी किरायेदार माता गुजरी एनक्लेव खरड़ दूध बेचने और पेंटिंग का काम करता है। रामू सिंह होली मनाने के लिए कपड़े और रंग खरीद करने के लिए अपने बाइक पर खरड़ आया था। रामू सिंह सामान लेकर जब लेबर चौक खरड़ के पास पहुंचा तो उसे दो जानकार मिले। उन्होंने उसे रोक कर रुपये मांगे। रामू के रुपये देने से मना करने पर आरोपी शौंकी ने चाकू निकाल कर उसकी कमीज की जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रामू सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed