{"_id":"694ef72ad582f8a7f20031c3","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-tractor-axle-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130995-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चोरी किए ट्रैक्टर एक्सल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चोरी किए ट्रैक्टर एक्सल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने कालका क्षेत्र में कार्रवाई कर ऑटो सहित 10 ट्रैक्टर एक्सल बरामद किए
आरोपी इशांत कालका और जीत कालका निवासी, चोरी के ट्रैक्टर एक्सल बेचने की फिराक में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने कालका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए ट्रैक्टर एक्सल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पंचकूला की टीम शिमला हाईवे पर गांव टिपरा के पास गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक्सल बेचने की फिराक में गांव टिपरा के अंडर ब्रिज के पास ऑटो में खड़े हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को ऑटो सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 10 ट्रैक्टर एक्सल बरामद किए गए, जिनमें से पांच डिग्गी में और पांच पीछे की सीट के बीच छिपाकर रखे गए थे।