फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Twenty lakhs were cheated in the name of getting FIR cancelled

Panchkula News: एफआईआर रद्द करवाने के नाम पर बीस लाख ठगे

Wed, 20 Aug 2025 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Twenty lakhs were cheated in the name of getting FIR cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। वर्ष 2016 में तत्कालीन पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द कराने की एवज में बीस लाख ठगने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। थाना कैंटोनमेंट पुलिस इस मामले में नामजद जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर निवासी रंजीत सिंह और जंडियाला गुरु निवासी दलबीर सिंह की तलाश कर रही है।

एसीपी शिवदर्शन ने बताया कि लोहारका रोड स्थित इम्पीरियल सिटी निवासी गुरदीप सिंह ने कैंटोनमेंट थाने की पुलिस को बताया कि वे पंजाब रोडवेज में नौकरी कर चुके है। 30 जून 2018 में वे विभाग से सेवानिवृत्त हो गए थे। साल 2016 में विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। केस की पैरवी के दौरान उनकी मुलाकात उक्त दोनों आरोपियों से हुई। आरोपियों ने बताया था कि वे विजिलेंस के कई अफसरों को जानते हैं। वे उनकी एफआईआर रद्द करवा सकते हैं। इसकी एवज में आरोपियों ने उनसे बीस लाख रुपये लिए। काफी समय समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने न एफआईआर रद्द करवाई और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed